खलीलाबाद में कुएं में गिरा युवक:बारिश से फिसलन के कारण हुई मौत, मजदूरी कर परिवार का पालन करता था

Aug 16, 2025 - 00:00
 0
खलीलाबाद में कुएं में गिरा युवक:बारिश से फिसलन के कारण हुई मौत, मजदूरी कर परिवार का पालन करता था
संत कबीर नगर के खलीलाबाद में शुक्रवार शाम कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सत्यनारायण के रूप में हुई। वह स्वर्गीय शारदा प्रसाद का बड़ा बेटा था। सत्यनारायण मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो छोटे भाई दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। पिता के निधन के बाद से वह पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। घटना शुक्रवार शाम को हुई। सत्यनारायण की दैनिक दिनचर्या में कुएं के चौखट पर बैठना शामिल था। हल्की बारिश के कारण कुएं के किनारे पर फिसलन थी। बैठते समय वह असंतुलित होकर कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे उसे बचाने का प्रयास किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने उसे कुएं से बाहर निकाला। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की इच्छा पर पोस्टमार्टम नहीं किया गया। पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0