खेत से निकलने के विवाद में लाठी-डंडे से हमला:दो पक्षों के बीच मारपीट, एक युवक गंभीर घायल, तहरीर

May 9, 2025 - 23:00
 0
खेत से निकलने के विवाद में लाठी-डंडे से हमला:दो पक्षों के बीच मारपीट, एक युवक गंभीर घायल, तहरीर
फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज क्षेत्र के बझेरा मलिक पट्टी में खेत से निकलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इस हिंसक झड़प में एक युवक के सिर पर लाठी लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही युवक की माँ उर्मिला भी अस्पताल पहुंची। पीड़ित पक्ष ने मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह के विवाद क्षेत्र में पहले भी होते रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0