गंगा में 8 साल का बच्चा डूबा:कौशांबी में 24 घंटे बाद ब्रिज के नीचे मिला शव, दोस्तों के साथ नहाने गया था

May 4, 2025 - 17:00
 0
गंगा में 8 साल का बच्चा डूबा:कौशांबी में 24 घंटे बाद ब्रिज के नीचे मिला शव, दोस्तों के साथ नहाने गया था
कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में महमदपुर कछार गांव निवासी खैरा के 8 वर्षीय पुत्र अनिल की गंगा में डूबने से मौत हो गई। शनिवार को अनिल अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था। स्नान के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गंगा में डूब गया। उसके साथी तुरंत घर आए और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ बच्चे की तलाश में जुट गए। पुलिस को भी सूचित किया गया। स्थानीय गोताखोरों ने शनिवार शाम तक शव को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार दोपहर करीब 2 बजे अनिल का शव सिहोरी गंगा ब्रिज के नीचे से बरामद हुआ। सूचना पर उप निरीक्षक संतोष कुमार, कांस्टेबल मोहित, पवन और उप निरीक्षक परविंदर शर्मा तथा कांस्टेबल संदीप पटेल मौके पर पहुंचे। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मां राजकली और भाई सुनील, अनिल, मोहित तथा आशीत का रो-रो कर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0