लखनऊ के पेपर मील कॉलोनी में अक्षय समिति द्वारा आयोजित गणेश उत्सव के नवें दिन डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। दिनभर श्रद्धालु बप्पा के दर्शन के लिए आते रहे। मंगल आरती और महाप्रसाद वितरण के साथ भक्तों ने दर्शन किए। शाम को विशेष आरती में गुरुकुल के 11 बालक और 11 दम्रु वादकों ने भाग लिया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुईं। बच्चों और युवाओं ने गणेश महिमा पर नृत्य और लोकगीत प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में डांडिया में हिस्सा लिया विश्व के सबसे ऊंचे मानव निर्मित शिवलिंग पंडाल के सामने डांडिया नाइट का आयोजन हुआ। हजारों श्रद्धालु परिवार सहित शामिल हुए। महिलाओं और युवतियों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में डांडिया में हिस्सा लिया। नगाड़ा संग ढोल, चोगाड़ा, ढोलिडा और उड़ी उड़ी जाए जैसे लोकप्रिय गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। समिति के पदाधिकारी प्रतीक सिन्हा ने बताया कि विसर्जन यात्रा कल दोपहर 3 बजे शुरू होगी। यात्रा में आकर्षक झांकियां निकलेंगी। भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर बप्पा को विदाई दी जाएगी। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से विसर्जन यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है।