गाजियाबाद में रात में रुक रुककर बारिश:आज भी 16 मिमी बारिश की संभावना, उमस भरी गर्मी से राहत

Jul 14, 2025 - 06:00
 0
गाजियाबाद में रात में रुक रुककर बारिश:आज भी 16 मिमी बारिश की संभावना, उमस भरी गर्मी से राहत
गाजियाबाद में रविवार शाम झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम बदल गया। रात में भी रुक रुककर हल्की बारिश हुई। रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जिससे शहर के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इससे पहले रविवार को दिन में कभी हल्की धूप तो कभी आसमान में बादल छाए हुए थे। आज से 3 दिन बारिश की संभावना गाजियाबाद में आज से 3 दिन बारिश की संभावना है। जहां सोमवार को 16 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। दिन में कभी धूप को कभी बादल छाए रहेंगे। सोमवार सुबह तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। पिछले 2 दिनों में रात व दिन के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हवा की गति 6 Km प्रति घंटा रविवार को हवा की गति सामान्य यानी 5 किमी प्रति घंटा से रही। जबकि शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। आज दिन में भी 6 किमी प्रति घंटा से हवा रहेगी। शुक्रवार दोपहर को शहर व देहात में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम में बदलाव आया। शनिवार शाम को बारिश जैसा मौसम रहा और आसमान में बादल छाए रहे। कई बार बारिश जैसा मौसम भी हुआ। शनिवार की हवा की गति बढ़ी और तेज हवाएं भी चलीं। रविवार शाम फिर बारिश और रात में हल्की बूंदाबांदी रही। आसपास के जिलों में भी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार 14 जुलाई से गाजियाबाद और आसपास के जिलों में झमाझम बारिश होने का अनुमान है। जहां 14 जुलाई को 11 मिमी बारिश होने की संभावना है। वेस्ट यूपी के बरेली, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0