गाजीपुर में 6 माह से जलमग्न हैं खेत:किसानों ने दी पलायन और जल समाधि की चेतावनी, प्रशासन से गुहार

Sep 26, 2025 - 12:00
 0
गाजीपुर में 6 माह से जलमग्न हैं खेत:किसानों ने दी पलायन और जल समाधि की चेतावनी, प्रशासन से गुहार
गाजीपुर जिले के करंडा क्षेत्र में दर्जनों गांवों की स्थिति चिंताजनक है। जुलाई से बाढ़ का पानी नहीं निकलने से सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न है। किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे पलायन करने या जल में आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे। स्थानीय किसानों ने बताया कि वे कई बार खंड विकास अधिकारी से मिले हैं। उन्होंने अधिकारी को मौके पर ले जाकर स्थिति दिखाई। जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा गया। प्रबुद्धजन की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया। प्रशासन ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। खंड विकास अधिकारी ने हाल ही में किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेने का वादा किया। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। किसान अब प्रशासन के आश्वासन पर कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0