गाय चोरी, सीसीटीवी में घटना कैद

Apr 28, 2025 - 05:00
 0
गाय चोरी, सीसीटीवी में घटना कैद
फतेहपुर| फतेहपुर थाना क्षेत्र के आंगुठिया मोड़ के पास शनिवार रात अज्ञात चोरों ने स्कॉर्पियो वाहन से एक दुधारू गाय चोरी कर ली। गाय रघुवीर यादव की थी। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। पीड़ित ने बताया कि दो माह पहले ही गाय ने एक बछड़ा भी दिया था। चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। स्कॉर्पियो जैसी बड़ी गाड़ी का इस्तेमाल कर गाय को उठाया गया। इससे संदेह है कि घटना में संगठित गिरोह शामिल हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार, इलाके में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन इस बार दुधारू गाय की चोरी से ग्रामीणों में नाराजगी और डर दोनों का माहौल बन गया है। क्योंकि पूरा घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। फतेहपुर पुलिस को सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0