टीम इंडिया पर गुवाहाटी में टेस्ट सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। बरसापारा स्टेडियम में आज मैच का आखिरी दिन है और पहला सेशन जारी है। भारत ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। टीम अभी साउथ अफ्रीका से 492 रन पीछे है। साई सुदर्शन और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। साउथ अफ्रीका ने चौथे दिन मंगलवार को अपनी दूसरी पारी 260/5 के स्कोर पर घोषित कर दी। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 201 रन सिमट गई थी। इस तरह भारत को टेस्ट जीतने के लिए 549 रन का टारगेट मिला। साउथ अफ्रीका कोलकाता टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। गुवाहाटी में जीतकर टीम 2-0 से क्लीन स्वीप कर लेगी। भारत में टीम को आखिरी सीरीज जीत 2000 में मिली। टीम के पास 25 साल बाद इतिहास रचने का मौका है। पांचवे दिन का खेल शुरू हो चुका है। कुलदीप यादव 4 और साई सुदर्शन 3 रन बना कर क्रीज पर हैं। भारत ने 32 रन बना लिए हैं। मैच का स्कोरकार्ड... दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी।