गोंडा में आवारा कुत्ते का आतंक:बुजुर्ग महिला पर किया हमला,चेहरा नोचा; मेडिकल कॉलेज रेफर

Aug 27, 2025 - 12:00
 0
गोंडा में आवारा कुत्ते का आतंक:बुजुर्ग महिला पर किया हमला,चेहरा नोचा; मेडिकल कॉलेज रेफर
गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गुलहरिया सेल्हरी मंडफ में एक आवारा कुत्ते के जानलेवा हमले से 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना तब हुई जब महिला अपने घर के पास मौजूद थी। तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके चेहरे पर बुरी तरह से काट लिया। हमले के बाद महिला बेहोश हो गईं, जिसके बाद परिवार के लोग तुरंत उन्हें इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटरा बाजार ले गए। ​महिला की गंभीर हालत को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल, महिला का इलाज गोंडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। ​घायल महिला के बेटे ने बताया कि उनकी मां पर एक कुत्ते ने हमला किया है। गांव के लोगों ने बताया कि कुत्ता पागल था, लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। बेटे ने बताया कि उसने मेरी मां के चेहरे पर हमला किया है। हम उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज लेकर आए हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुत्ता पागल था या नहीं, यह अभी पक्का नहीं है। वहीं गोंडा मेडिकल कॉलेज के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि एक महिला हमारे यहां भर्ती है जिसे आवारा कुत्ते ने काटा है। वह घायल हैं। फिलहाल उसकी हालत खतरे के बाहर है उसे होश आ गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0