गोंडा जिला न्यायालय में 10 मई को दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में कुल 2.25 लाख वादों का निस्तारण किया जाएगा। अब तक 62,125 मामलों का निपटारा हो चुका है। न्यायालय में विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण किया जा रहा है। इनमें बैंक वसूली, किरायेदारी वाद, मोबाइल-केबल संबंधित प्रकरण और आयकर मामले शामिल हैं। साथ ही बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाओं से जुड़े मामले, दीवानी वाद और पारिवारिक वाद भी सुने जा रहे हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने बताया कि शेष मामलों का निस्तारण देर शाम तक किया जाएगा। जो वाद बच जाएंगे, उन्हें अगली राष्ट्रीय लोक अदालत में लिया जाएगा। तीन तस्वीरें देखिए... प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई
लोक अदालत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए जिला जज ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई। यह वाहन गोंडा, करनैलगंज, मनकापुर और तरबगंज तहसीलों में गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इस वर्ष की दूसरी लोक अदालत का आयोजन किया गया है।