गोंडा में सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, अनियंत्रित वाहन ने मारी थी टक्कर

Jun 13, 2025 - 21:00
 0
गोंडा में सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, अनियंत्रित वाहन ने मारी थी टक्कर
उत्तर प्रदेश के गोंडा के कौड़िया थाना क्षेत्र के सल्दीपुरवा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय पूर्व सैनिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महादेव प्रसाद दूबे के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे की है। महादेव प्रसाद अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान बनकटी गांव की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो गई। वाहन ने महादेव प्रसाद को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज गोंडा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे अंकुर दूबे ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। कौड़िया थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0