गोरखपुर DDU में बीटेक एडमिशन का नया नियम:600 सीटों में से 122 सीटें जेईई मेन स्कोर से भरी जाएंगी

Jul 11, 2025 - 12:00
 0
गोरखपुर DDU में बीटेक एडमिशन का नया नियम:600 सीटों में से 122 सीटें जेईई मेन स्कोर से भरी जाएंगी
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी (DDU) ने B.Tech एडमिशन प्रोसेस को इस साल और ज्यादा स्मार्ट बना दिया है। अब स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी एंट्रेंस और AKTU काउंसलिंग के साथ-साथ JEE मेन स्कोर से भी डायरेक्ट एडमिशन का ऑप्शन मिलेगा। सेशन 2025-26 में B.Tech की कुल 600 सीटों में से 122 सीटें (20%) JEE मेन स्कोर पर दी जाएंगी। पहले तक 50% सीटें DDU एंट्रेंस और 50% सीटें AKTU के जरिए भरी जाती थीं। इस बार नया स्ट्रक्चर कुछ ऐसा रहेगा: • 50% सीटें – DDU एंट्रेंस • 30% सीटें – AKTU स्टेट काउंसलिंग • 20% सीटें – JEE Main स्कोर के बेसिस पर JEE स्कोर वाले स्टूडेंट्स के लिए डायरेक्ट एंट्री का मौका एडमिशन सेल के डायरेक्टर प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि JEE कोटे के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है। स्टूडेंट्स www.dduguadmission.in पर जाकर 18 जुलाई तक फॉर्म भर सकते हैं। DDU के B.Tech प्रोग्राम में CS, AI ML, और IT ब्रांच में 150 सीटें हैं, जिनमें 30-30 सीटें JEE कोटे के लिए फिक्स की गई हैं। वहीं, EC और Mechanical ब्रांच की 75-75 सीटों में से हर एक में 16 सीटें JEE स्कोर के जरिए भरी जाएंगी। 18 जुलाई को होगा एंट्रेंस टेस्ट B.Tech की यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम 18 जुलाई को होगी। साथ ही B.Tech और बीफार्मा सेकंड ईयर (Lateral Entry) के लिए भी 18 जुलाई एप्लाई करने की लास्ट डेट है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0