गोरखपुर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान:15 जुलाई से मानसून सक्रिय होगा, 16-17 को येलो अलर्ट

Jul 11, 2025 - 18:00
 0
गोरखपुर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान:15 जुलाई से मानसून सक्रिय होगा, 16-17 को येलो अलर्ट
गोरखपुर के लोगों को फिर से चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 8 बजे से ही तेज धूप निकल आई, और जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी के साथ नमी का स्तर भी बढ़ता गया। दोपहर तक अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 75% से ज्यादा रही, जिससे लोगों को पसीने और घुटन का अहसास हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान मौसम वैज्ञानिक डॉ कैलाश पांडेय ने बताया कि शनिवार और रविवार को शहर में हल्की बूंदाबांदी या आंशिक वर्षा की संभावना जताई गई है। हालांकि इससे अधिक गर्मी से बहुत ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं है। उमस बनी रहेगी और गर्मी का असर जारी रहेगा। 15 जुलाई से बदलेगा मौसम का मिजाज: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 15 जुलाई से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद 16 से 18 जुलाई के बीच गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, महराजगंज और कुशीनगर सहित आसपास के जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक, और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है। भारी बारिश का अलर्ट • मौसम विभाग ने 16 और 17 जुलाई को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। • कुछ इलाकों में 50 से 100 मिलीमीटर तक वर्षा हो सकती है। • निचले इलाकों में जलभराव और सड़कों पर फिसलन जैसी स्थितियां बन सकती हैं। • साथ ही, आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। क्या करें– क्या न करें • बारिश के दौरान बिजली के खंभों, पेड़ों या खुले मैदान में खड़े न हों। • मौसम बिगड़ने पर घर से बाहर निकलने से बचें। • वाहन चालकों को बारिश के समय धीमी गति और सावधानी से चलने की सलाह दी गई है। • प्रशासन और नगर निगम को भी जलनिकासी व्यवस्था मजबूत रखने को कहा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0