गोरखपुर की शादियों में आजकल दुल्हन की एंट्री बेहद ही खास अंदाज में हो रही है। यह एक स्पेशल मोमेंट बन गया है। हजारों की बजट में दुल्हन की स्पेशल एंट्री कराई जाती है। रॉयल, मिरर, मटका फॉग, राधा कृष्ण झांकी और भी तमाम तरह की एंट्री आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इवेंट प्लानर का कहना है कि शहर में सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग 'मिरर ब्राइडल एंट्री' है। सबसे ज्यादा लोग इसे पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा 'मटका फॉग' भी काफी पसंद किया जा रहा है। हर किसी के लिए उनकी शादी का दिन बेहद ही खास होता है। एक-एक पल को यादगार बनाने की कोशिश की जा जाती है। इसी को देखते हुए ब्राइडल एंट्री का ग्रांड आयोजन किया जा रहा है। शादियों में दुल्हन की एंट्री पर सबकी नजरें टिकी होती हैं। शाही अंदाज में पहुंचती दुल्हन
अब वह जमाना नहीं रहा जब दुल्हनें चुपचाप मंडप तक आती थीं। आजकल, दुल्हन की एंट्री एक शानदार इवेंट बन चुकी है, जिस पर लोग हजारों रुपए खर्च करने से भी लोग कतराते नहीं हैं। यह सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि दूल्हा और दुल्हन के लिए एक स्पेशल मोमेंट बन गया है, जो शादी की एल्बम में हमेशा के लिए कैद हो जाता है। इसीलिए हर कोई कुछ नया और यूनिक करना चाहता है। कोल्ड फायर के साथ मिरर एंट्री बनी पहली पसंद दुल्हन की ग्रांड एंट्री के लिए सबसे ज्यादा डिमांड कोल्ड फायर के साथ मिरर एंट्री का है। इसके लिए स्पेशल फाइबर मिरर के प्लेटफॉर्म को साइड में फूलों से सजा कर तैयार किया जाता है। इसके साथ बगल में कोल्ड फायर सेट किया जाता है। जब दुल्हन रैंप पर आती है तो कोल्ड फायर ऑन कर दिया जाता है। चारों तरफ आतिशबाजी होने लगती। बीच में दुल्हन जब चलती है तो किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं लगती। नजारा देखते बनता है। सबकी नजरें टिकी रह जाती हैं। इवेंट प्लानर लकी ने बताया- मिरर एंट्री के लिए फायर कोल्ड का अलग- अलग सेट होता है। लोग अपनी बजट और पसंद के हिसाब से बुक करते हैं। इसके साथ खूबसूरत डेकोरेशन भी करवाया जाता है। साथ में पेपर ब्लास्टर भी लोग प्रीफर करते हैं। उन्होंने बताया- मिरर एंट्री गोल्डन और व्हाइट दो तरीके की होती है। साथ ही सिंगल ब्राइड और कपल दोनों तरह की एंट्री लोग पसंद करते हैं लेकिन ज्यादातर ब्राइड सिंगल ही आती है। व्हाइट स्मोक मटका एंट्री की भी डिमांड मिरर एंट्री के बाद सबसे ज्यादा व्हाइट स्मोक मटका एंट्री का डिमांड है। दुल्हन जिस तरफ से स्टेज तक पहुंचने वाली होती है। उस रास्ते को मटका से सजा दिया जाता है। जब दुल्हन आती है तो उस मटके से फॉग निकलता है। इससे हर दुल्हन अपने आप को स्पेशल समझती है। सबका ध्यान उसी की तरफ होता है। यह एंट्री भी दिखने में बहुत आकर्षक होती है। बिल्कुल शानदार नजारा होता है। लकी का कहना है कि सामान्य तौर पर बादलों में चलने का फील लेने के लिए लोग इस एंट्री को करवाते हैं। अधिकतर लोग इसे पसंद करते हैं। परिवार के बड़े- बुजुर्ग सभी को यह काफी पसंद आता है। फेयरी एंट्री है अट्रैक्टिव लकी ने बताया- शादियों में फेयरी एंट्री भी काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। इसमें मटका स्मोक के साथ ब्राइड के आगे व्हाइट ड्रेस में बिल्कुल परियों की लुक में लड़कियां खूबसूरत डांस करती हैं और दुल्हन का वेलकम करती हैं। ग्रांड तरीके से दुल्हन को स्टेज तक ले जाती हैं। मटके से निकलता फॉग और परियों का मोहक डांस देखकर ऐसा लगता है कि किसी फिल्म में देवी देवताओं वाला सीन देख रहे हैं। ट्रेडिशनल टच देती राधा कृष्णा की झांकी इतना ही नहीं शादियों में ट्रेडिशनल टच के लिए राधा कृष्ण की झांकी के साथ भी दुल्हन की एंट्री कराई जा रही है। जिसके लिए बाकायदा प्रोफेशनल्स को बुलाया जाता है। फॉग के साथ राधा कृष्ण की लीला काफी आकर्षित करती है। इससे परंपरागत और सांस्कृतिक दोनों दृश्य देखने को मिलता है। इसके अलावा कई तरह के पारंपरिक नृत्य भी करवाया जाता है। जिसके लिए प्रोफेशनल डांसर को बुलाया जाता है। इस तरह दुल्हन बिल्कुल शाही अंदाज में स्टेज तक पहुंचती है। सबकी नजरें उनकी एंट्री पर ही होती है। ब्राइडल एंट्री और उसका पैकेज
गोल्डन मिरर एंट्री विद कोल्ड फायर एंड पेपर ब्लास्टर- 35,000 रुपए
स्मोक विद राधा कृष्णा झांकी- 40,000 रुपए
फेयरी डांस विद फॉग- 40,000 रुपए
व्हाइट स्मोक- 12,000 रुपए
व्हाइट मिरर एंट्री- 20,000 रुपए
स्मोक एंड कोल्ड फायर विद बैक व्हील्स- 14,500 रुपए