ग्रेटर नोएडा में ऊंट से गिरा युवक:व्यस्त गोल चक्कर पर दो ऊंटों का वीडियो वायरल

Dec 30, 2025 - 01:00
 0
ग्रेटर नोएडा में ऊंट से गिरा युवक:व्यस्त गोल चक्कर पर दो ऊंटों का वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा में दो ऊंटों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यस्त गोल चक्कर पर ऊंटों को गाड़ियों के बीच दौड़ते हुए देखा जा सकता है, जिसमें एक ऊंट पर सवार युवक नीचे गिर गया और रस्सी के सहारे कुछ दूर तक घसीटा गया। यह घटना कमर्शियल बेल्ट गोल चक्कर के पास दोपहर के समय हुई। वीडियो में दिख रहा है कि एक ऊंट पर एक युवक बैठा था। आसपास चल रही गाड़ियों को देखकर ऊंट ने अचानक तेज दौड़ लगा दी। तेज रफ्तार के कारण ऊंट पर बैठा युवक असंतुलित होकर नीचे गिर गया। हालांकि, ऊंट की रस्सी उसके हाथ में ही रही और ऊंट उसे सड़क पर काफी दूर तक घसीटता चला गया। इस घटना के बाद एक ऊंट तेजी से वहां से भाग गया। सड़क पर गिरने से युवक घायल भी हो गया। पीछे चल रही एक कार में सवार किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। व्यस्त गोल चक्कर पर ऊंटों की इस तरह की दौड़ से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, कुछ दूर जाकर युवक ने दोनों ऊंटों को पकड़ लिया और अपने साथ ले गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0