घर से शौच जा रही महिला पर तेंदुए का हमला:बहराइच में इलाज जारी, कांबिंग में जुटी वन विभाग की टीम

Oct 12, 2025 - 12:00
 0
घर से शौच जा रही महिला पर तेंदुए का हमला:बहराइच में इलाज जारी, कांबिंग में जुटी वन विभाग की टीम
बहराइच में रविवार सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकली एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेफर किया गया है। यह घटना कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के रमपुरवा मटेही गांव में हुई। सुबह करीब 6 बजे सोनवारसा पत्नी राम बहादुर अपने घर के बाहर शौच के लिए जा रही थीं, तभी तेंदुए ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन दरोगा आदर्श कुमार और मुंशी कौशल कुमार सिंह सहित कई वनकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। क्षेत्रीय ग्रामीणों के अनुसार, गांव के आसपास तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। बीते दिनों भी तेंदुए ने एक साइकिल सवार पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। वन विभाग के मुताबिक, नवीनपुरवा गांव में टीम मौजूद है और लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। विभाग ने पास के गांव में 2 तारीख को एक पिंजड़ा भी लगाया था, लेकिन तेंदुआ उसके आसपास नहीं आ रहा है, जिससे उसे पकड़ने में चुनौती आ रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0