घायल गाय को लेकर प्रधान और युवक में विवाद:हमीरपुर में एनएच का मामला, जांच में जुटी पुलिस

Aug 9, 2025 - 18:00
 0
घायल गाय को लेकर प्रधान और युवक में विवाद:हमीरपुर में एनएच का मामला, जांच में जुटी पुलिस
हमीरपुर में एनएच पर घायल गाय का वीडियो सामने आने के बाद प्रधान और युवक के बीच विवाद शुरू हो गया है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव में 8 अगस्त को नेशनल हाईवे के किनारे बैठी एक गाय को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में गाय के पैर में गंभीर चोट आई। अरतरा गांव के रहने वाले किशन लाल ने घायल गाय को देखकर वीडियो बनाया। उसे वायरल कर दिया। वीडियो में उन्होंने छिरका गांव के प्रधान को इसका जिम्मेदार ठहराया। किशन लाल का कहना था कि अगर गाय को गौशाला में रखा गया होता तो वह घायल न होती। वीडियो सामने आने के बाद दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए। किशन लाल का आरोप है कि प्रधान उन्हें फोन करके गाली-गलौज कर रहे हैं। वहीं प्रधान मुकेश कुमार का कहना है कि युवक ने उनकी छवि धूमिल की है। पुलिस ने बताया कि घायल गाय करहिया गांव की थी और उसका इलाज कराया जा चुका है। प्रधान और वीडियो वायरल करने वाले युवक दोनों से तहरीर ले ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमीरपुर में हर गांव में गौशाला बनी हुई है। इनमें छुट्टा जानवरों को रखने और चारे की व्यवस्था करने के आदेश हैं। लेकिन अधिकांश गांवों में गौशालाएं खाली पड़ी हैं। अन्ना गायों को खुला छोड़ दिया गया है। इसी कारण ये पशु अक्सर हाईवे पर आ जाते हैं। इससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0