चंदौली में आवारा पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत:मौके पर तोड़ा दम, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Aug 10, 2025 - 00:00
 0
चंदौली में आवारा पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत:मौके पर तोड़ा दम, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। लौवारी मोड़ के पास परासिया निवासी शिव गोविंद पुत्र तेज़बली उम्र 30 वर्ष अपने साथी कैलेश पुत्र संजय के साथ बाइक से चकिया जा रहा था। रास्ते में अचानक एक भैंस सड़क पर आ गई। बाइक भैंस से टकरा गई और दोनों सड़क किनारे गिर पड़े। इस हादसे में शिव गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। कैलेश ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह अचेत पड़ा रहा। नेटवर्क न होने के कारण मदद के लिए फोन करने में समय लगा। कैलेश ने किसी तरह अपने पिता संजय को सूचना दी। संजय ने तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया। घायल शिव गोविंद को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां डॉक्टर चंद्र कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक शिव गोविंद डीसी फैमिली रेस्टोरेंट में कुक का काम करता था। उनकी 5 वर्षीय बेटी रीवा है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा भाई था। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही चंद्रप्रभा चौकी के उप निरीक्षक लक्ष्मण कुमार कश्यप और अभय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। नौगढ़-चकिया मुख्य मार्ग पर आवारा पशुओं के कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस मार्ग पर आवारा पशुओं की वजह से यह पहली दुर्घटना नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0