चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में बाढ़:रामघाट में दुकान के अंदर मिला बुजुर्ग व्यापारी का शव

Jul 13, 2025 - 15:00
 0
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में बाढ़:रामघाट में दुकान के अंदर मिला बुजुर्ग व्यापारी का शव
चित्रकूट के रामघाट में मंदाकिनी नदी की बाढ़ ने एक व्यापारी की जान ले ली। बड़ा मठ में पूजा सामग्री की दुकान चलाने वाले 67 वर्षीय नत्थू लाल गुप्ता का शव उनकी दुकान में मिला। मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ के दौरान सड़क पर करीब 20 फीट पानी भर गया था। नत्थू लाल अपनी दुकान की स्थिति देखने गए थे। बाढ़ का पानी कम होने के बाद परिजनों ने उन्हें खोजना शुरू किया। देर रात दुकान में उनका शव मिला। कर्वी कोतवाली के प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने घटना की पुष्टि की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0