चेल्सी ने दूसरी बार FIFA क्लब वर्ल्ड कप जीता:PSG को 3-0 से हराया; कोल पाल्मर ने दो गोल किए

Jul 14, 2025 - 10:00
 0
चेल्सी ने दूसरी बार FIFA क्लब वर्ल्ड कप जीता:PSG को 3-0 से हराया; कोल पाल्मर ने दो गोल किए
चेल्सी ने दूसरी बार FIFA क्लब वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। टीम ने 13 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए फाइनल में फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) को 3-0 से हराया। इससे पहले चेल्सी ने 2021 में भी खिताब अपने नाम किया था। इस बार यह टूर्नामेंट अलग फॉर्मेट में खेला गया। इसमें 32 टीमों ने हिस्सा लिया और इसकी शुरुआत 14 जून को हुई थी। 2000 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में पिछले साल तक 8 टीमें ही हिस्सा लेती थी। कोल पाल्मर ने दो गोल किए चेल्सी के लिए कोल पाल्मर ने दो गोल किए। 22वें मिनट में पाल्मर ने पहला गोल दागा। इसके 8 मिनट बाद उन्होंने टीम की तरफ से दूसरा गोल कर दिया। 30वें मिनट तक चेल्सी की बढ़त 2-0 की हो गई थी। पहले हाफ के अंत में चेल्सी ने तीसरा गोल भी कर दिया। जोआओ पेड्रो ने 43वें मिनट में तीसरा गोल दागा। पाल्मर को गोल्डन बॉल कोल पाल्मर को गोल्डन बॉल दिया गया है। यह अवॉर्ड टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर को दिया जाता है। इस टूर्नामेंट में पाल्मर ने तीन गोल और दो असिस्ट भी किए। चेल्सी के गोलकीपर रॉबर्ट सांचेज को गोल्डन ग्लव पुरस्कार मिला। FIFA क्लब वर्ल्ड कप की शुरुआत 2000 में हुई FIFA क्लब वर्ल्ड कप एक इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट है, जिसे FIFA आयोजित करता है। इसमें दुनियाभर की बड़ी क्लब फुटबॉल टीमें हिस्सा लेती हैं। यह हर साल आयोजित होता है। इसका उद्देश्य यह तय करना होता है कि दुनिया की सबसे बेहतरीन क्लब टीम कौन सी है। FIFA क्लब वर्ल्ड कप की शुरुआत 2000 में हुई थी। PSG ट्रेबल जीतने वाली पहली फ्रेंच टीम PSG ने इस सीजन चैंपियंस लीग खिताब के साथ ट्रेबल भी जीता था। टीम ने इस सीजन चैंपियंस लीग के अलावा लीग 1 और फ्रेंच कप जीता है। जो टीमें एक सीजन में अपनी लीग, कप और चैंपियंस लीग मिलाकर तीन मेजर ट्रॉफी जीतती हैं उससे ट्रेबल कहते हैं। ---------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... इटली के जैनिक सिनर ने जीता विम्बलडन:पिछले 2 टाइटल जीतने वाले अल्काराज को हराया वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर ने विम्बलडन के मेंस सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। सिनर ने पहली बार यह टाइटल जीता है। वे विम्बलडन चैंपियनशिप का मेंस सिंगल्स टाइटल जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने हैं। पढ़ें पूरी खबर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0