छत पर सोए युवक की करंट लगने से मौत:औरैया में उठते समय खुले तार से हुआ संपर्क, नीचे गिरते ही दम तोड़ा

Aug 7, 2025 - 12:00
 0
छत पर सोए युवक की करंट लगने से मौत:औरैया में उठते समय खुले तार से हुआ संपर्क, नीचे गिरते ही दम तोड़ा
औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के बबाईंन चौकी के गांव रामपुर प्रताप सिंह में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 36 वर्षीय सुनील सिंह के रूप में हुई है। सुनील मुनीम सिंह के पुत्र थे। बीती रात सुनील अपने मकान की छत पर सो रहे थे। देर रात शौच के लिए उठने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया। वह छत के किनारे की ओर झुक गए। उसी समय वहां खुले में पड़ा विद्युत तार उनके संपर्क में आ गया। इससे उन्हें तेज करंट लगा। करंट लगते ही वह छत से नीचे गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अयाना पुलिस को भी दी। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। गांव में अचानक हुई इस घटना से शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0