छात्रा सैमी यादव बनीं एक दिन की एसीपी थरवई:बोलीं, महिलाएं पढ़कर जागरूक बनें तभी मिलेगा अधिकार

Oct 10, 2025 - 21:00
 0
छात्रा सैमी यादव बनीं एक दिन की एसीपी थरवई:बोलीं, महिलाएं पढ़कर जागरूक बनें तभी मिलेगा अधिकार
प्रयागराज पुलिस ने एक अनूठी पहल की है। थरवई क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा सैमी यादव को एक दिन के लिए सांकेतिक एसीपी थरवई बनाया गया। अपने विशेष कार्यकाल के दौरान सैमी यादव ने थरवई एसीपी कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण का प्रयास किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण के तरीकों और महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। उन्हें मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वूमेन पॉवर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एम्बुलेंस) और 1930 (साइबर क्राइम) के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा, छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम स्वानिधि योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान योजना, सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना और मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना शामिल थीं। थरवई थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड और आत्मरक्षा प्रशिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव और टिप्स भी छात्राओं के साथ साझा किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0