छेड़छाड़ के दोषी को 10 साल की सजा:बुलंदशहर में कोर्ट ने सुनाया फैसला, 16 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया

Sep 27, 2025 - 15:00
 0
छेड़छाड़ के दोषी को 10 साल की सजा:बुलंदशहर में कोर्ट ने सुनाया फैसला, 16 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
बुलंदशहर में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 16 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। अभियोजक ध्रुव कुमार वर्मा ने बताया कि सात जून 2023 को डिबाई के एक गांव में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि पड़ोस में रहने वाला आरोपी गलत नजर रखता था। पहले भी कई बार आरोपी अश्लील हरकत कर चुका था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। साथ ही 17 जुलाई 2023 को आरोपी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी। अब एडीजे एफटीसी तृतीय शिवानंद की कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 16 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0