जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती:अमेठी में सपा कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक हुआ आयोजन

Aug 5, 2025 - 15:00
 0
जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती:अमेठी में सपा कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक हुआ आयोजन
अमेठी में समाजवादी आंदोलन के प्रखर विचारक एवं 'छोटे लोहिया' के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती मंगलवार को मनाई गई। जिला मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय, गौरीगंज में यह कार्यक्रम सादगी और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के जीवन और सिद्धांतों को याद किया। उन्होंने समाजवादी विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने जीवन भर किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आज उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने की आवश्यकता पहले से कहीं ज्यादा है। प्रवक्ता राजेश मिश्र ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का जीवन संघर्ष और समाजवाद की जीवंत मिसाल है। उन्होंने हमेशा सच्चाई और सामाजिक न्याय की राजनीति की। उन्होंने कहा कि आज जब देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं, तब छोटे लोहिया के विचार संघर्ष की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में एडवोकेट अरशद अहमद, राकेश यादव, कौहार बहराइची गुप्ता, अजय तिवारी, दीपू तिवारी, पंकज शुक्ला, विकास शुक्ला, चंद्रशेखर यादव, विजय सर्वेश, कृष्ण कुमार मौर्य और विपिन दुबे सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0