कौशांबी में रविवार देर रात जमीन विवाद को लेकर दो सगे भतीजों ने अपनी 60 वर्षीय विधवा चाची सावित्री देवी की घर में घुसकर हत्या कर दी। यह घटना रात लगभग 9 बजे की है। घर में घुसकर महिला पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी। घटना केचरवा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर रतगहा गांव की है। सावित्री देवी, स्व. मानसिंह यादव की पत्नी थीं। अपने घर पर अकेली रहती थीं। पुलिस के अनुसार, उनके भतीजे रामप्रकाश उर्फ नन्हे और ओमप्रकाश उर्फ बबली, पुत्रगण स्व. अमर सिंह, से जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार देर रात जमीन के विवाद में उसके सगे भतीजों रामप्रकाश उर्फ नन्हे व ओमप्रकाश उर्फ बबली पुत्र गण स्व. अमर सिंह ने हत्या कर दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए घटना की सूचना मिलते ही चरवा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी राजेश कुमार सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है।
एएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वृद्ध महिला की जमीन विवाद में उनके दो भतीजों ने हत्या की है। वृद्ध महिला ने अपनी कुछ जमीन इनको दी थी। पर तीन बीघे जमीन उसकी जो थी वो इनको नही देना चाह रही थी। उसी जमीन का विवाद था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा टीमों को गठन किया गया है।