जहरीले जंतु के काटने से युवती की मौत:बारिश के कारण छत से नीचे आकर जमीन पर सोई थी, रात में हुआ हादसा

Jul 13, 2025 - 18:00
 0
जहरीले जंतु के काटने से युवती की मौत:बारिश के कारण छत से नीचे आकर जमीन पर सोई थी, रात में हुआ हादसा
जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के बिरौलीझाम गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 20 वर्षीय युवती कुसमा पुत्री रामबालक को रात में जहरीले जंतु ने काट लिया। कुसमा की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात करीब 12 बजे की है। कुसमा छत पर सो रही थी। तेज बारिश शुरू होने पर वह नीचे कमरे में आ गई। उसने जमीन पर बिस्तर लगाकर सोने की कोशिश की। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। काटने के बाद वह चीखने-चिल्लाने लगी। परिजन तुरंत उसे स्थानीय सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती के मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। मृतका के पिता रामबालक ने बताया कि चार दिन पहले घर में एक जहरीला सांप दिखा था। उनका मानना है कि संभवतः उसी सांप ने कुसमा को काट लिया। रामबालक की दो बेटी और दो बेटे हैं बड़ी बेटी कुसमा की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0