जालौन में गैस सिलेंडर से लगी आग:परिवार की सूझबूझ से आग पर पाया काबू, कोई हताहत नहीं

Jun 14, 2025 - 12:00
 0
जालौन में गैस सिलेंडर से लगी आग:परिवार की सूझबूझ से आग पर पाया काबू, कोई हताहत नहीं
जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला व्यासपुरा में शुक्रवार रात एक घर में गैस सिलेंडर से आग लग गई। घटना रात करीब 10 बजे पप्पू घड़ी वाले के घर में हुई। उनके घर में उसी दिन नया गैस सिलेंडर आया था। सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी, लेकिन किसी को पता नहीं चला। इसी दौरान घर के एक सदस्य ने बीड़ी जलाने के लिए लाइटर का उपयोग किया। लाइटर की चिंगारी से गैस में आग लग गई। आग की लपटें रसोईघर में फैल गईं। परिवार ने धैर्य से काम लिया। उन्होंने तुरंत फायर सेफ्टी सिलेंडर का इस्तेमाल किया। आग सिलेंडर तक ही सीमित रही। परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। रसोईघर का कुछ हिस्सा जल गया। पुलिस ने सिलेंडर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मामले की जांच जारी है। मोहल्ले में मकान एक-दूसरे से सटे होने के कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। परिवार की सूझबूझ से स्थिति नियंत्रण में आ गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0