जालौन में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना:चाकू की नोक पर महिलाओं से चाबी छीनी, गहने और नकदी ले उड़े

Jun 4, 2025 - 21:00
 0
जालौन में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना:चाकू की नोक पर महिलाओं से चाबी छीनी, गहने और नकदी ले उड़े
जालौन कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी दुबे गांव में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों में वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने महिलाओं को चाकू दिखाकर चाबियां छीनीं और लाखों के गहने व नकदी पार कर दी। पहली वारदात चुखर चौधरी के घर में हुई। रात को चार अज्ञात चोर उनके घर में घुसे। चोर बक्से को खेत में ले गए। उन्होंने बक्से से सोने की जंजीर, पायल, हाफ पेटी और तीन हजार रुपए नकद निकाल लिए। बाकी सामान वहीं फेंककर फरार हो गए। दूसरी वारदात दिलीप कुमार के घर में हुई। वे उरई में मजदूरी कर रहे हैं। घर पर उनकी मां मीना देवी, पत्नी सरिता देवी और सात माह की बेटी हिमांशी थीं। रात करीब एक बजे चोर अलमारी खोलने की कोशिश कर रहे थे। सरिता की नींद खुल गई। चोरों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। शोर सुनकर मीना देवी भी जाग गईं। चोरों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे सरिता ने चाबी दे दी। चोर अलमारी से मंगलसूत्र, पायल, कान के टॉप्स और बिछिया ले गए। इन गहनों की कीमत करीब ढाई लाख रुपए है। चोर दस हजार रुपए नकद भी ले गए। चोरों के जाने के बाद महिलाओं ने शोर मचाया। गांव वाले इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने भी स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों घरों में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0