जौनपुर में 41 डिग्री पहुंचा टेंपरेचर:दो दिन में दो डिग्री बढ़ा तापमान, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा

May 14, 2025 - 14:00
 0
जौनपुर में 41 डिग्री पहुंचा टेंपरेचर:दो दिन में दो डिग्री बढ़ा तापमान, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा
जौनपुर में पिछले एक सप्ताह से गर्मी का प्रकोप जारी है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले तीन दिनों से मौसम गर्म है। तीन दिन पहले अधिकतम तापमान 39 डिग्री था। सुबह 8 बजे से ही तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। गर्मी और धूप की वजह से दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। चेहरा ढककर निकल रहे लोग स्कूली छात्र-छात्राएं धूप से बचने के लिए चेहरा ढककर चल रहे हैं। जिला प्रशासन ने लोगों को सिर्फ जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और धूप की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग लू से बचाव के लिए तैयार है। जिला प्रशासन ने अलग-अलग स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की है। गर्मी के कारण कई लोग बीमार पड़ रहे हैं और अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0