जौनपुर में 50 साल से लग रहा दुर्गा पंडाल:25 फीट ऊंची प्रतिमा, ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित सजावट

Sep 23, 2025 - 21:00
 0
जौनपुर में 50 साल से लग रहा दुर्गा पंडाल:25 फीट ऊंची प्रतिमा, ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित सजावट
जौनपुर के ओलन्दगंज स्थित फल वाली गली में श्री दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्रि का विशेष पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां स्थापित मां दुर्गा की 25 फीट ऊंची प्रतिमा जिले की सबसे ऊंची प्रतिमा है। बंगाल से आए कारीगरों ने इस प्रतिमा को 4 महीने में तैयार किया है। इस वर्ष पंडाल की थीम 'ऑपरेशन सिंदूर' रखी गई है। महासचिव सोमेश अग्रहरि ने बताया कि पहलगाम में हुए हमले में भारतीय महिला जवानों की वीरता को श्रद्धांजलि देने के लिए यह थीम चुनी गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल में एयर कंडीशनर लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ज्वलनशील पदार्थों को पंडाल में ले जाने पर रोक है। प्रबंधक महेंद्र सोनकर के अनुसार यह पंडाल 1972 से लगातार लगाया जा रहा है। पंडाल निर्माण में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बाहर से आए कारीगर भी सहयोग करते हैं। इसे तैयार करने में एक महीने से अधिक समय लगता है। 'बड़ी महारानी' के नाम से प्रसिद्ध यह पंडाल जौनपुर के साथ आसपास के जिलों से भी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0