जौनपुर में चिकित्सकों और रक्तदाताओं का सम्मान:आईएमए के 50 डॉक्टर और 20 रक्तदाता हुए सम्मानित

Jul 24, 2025 - 15:00
 0
जौनपुर में चिकित्सकों और रक्तदाताओं का सम्मान:आईएमए के 50 डॉक्टर और 20 रक्तदाता हुए सम्मानित
जौनपुर के आईएमए भवन ब्लड बैंक में अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने सेवा समर्पण सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शहर के 50 चिकित्सकों और 20 रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और सम्मानित चिकित्सकों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। आईएमए अध्यक्ष डॉ. शुभा सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वी.एस. उपाध्याय, संरक्षक डॉ. समर बहादुर सिंह और चौकियां धाम महंत विनय त्रिपाठी ने सम्मान प्रदान किया। ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कोरोना और डेंगू महामारी के दौरान डॉक्टरों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने अपने स्वास्थ्य की चिंता किए बिना सेवाएं दीं। रामायण का प्रसंग साझा करते हुए उन्होंने सुषेन वैद्य का उदाहरण दिया। सम्मानित चिकित्सकों में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल रहे। डॉ. अरुण कुमार और डॉ. वी.एस. उपाध्याय जैसे वरिष्ठ फिजिशियन, डॉ. तेज सिंह जैसे बाल रोग विशेषज्ञ और डॉ. सुभाष सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे। इसके अलावा हड्डी रोग, दंत रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, न्यूरोलॉजी और डायलिसिस जैसे विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को भी सम्मानित किया गया। रक्तदाताओं में अशोक मौर्य, संजय जांडवानी, राहुल प्रजापति, सुधांशु विश्वकर्मा, आकाश नितिन मौर्य समेत कई लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अंजू कन्नौजिया ने की। डॉ. वी.एस. उपाध्याय ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की और डॉ. शुभा सिंह ने ट्रस्ट को चिकित्सकों का पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक यादव, ,डॉ स्वाति यादव, डॉ अभय सिंहअस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ,डॉ सुष्मिता सिंह रेडियोलॉजीस्ट विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ तुलिका मौर्य, डॉ गौरव मौर्य, ,डॉ देवेन्द्र प्रताप सिंह स्किन, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक मिश्रा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ श्वेता गुप्ता, सर्जन डॉ आर के गुप्ता, डॉ वीरेंद्र यादव नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉममता यादव, डॉ उत्तम गुप्ता न्यूरोलाजी ,डॉ सलिल यादव क्षय रोग विभाग, डॉ सर्वेश सिंह डायलिसिस स्पेशल, डॉ नरेंद्र यादव डॉ पूजा यादव, डॉ गुंजन पटेल, डॉ रश्मि मौर्या डॉ विजय लक्ष्मी पटेल,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0