झमाझम बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें:तापमान 33 डिग्री तक पहुंचा, आने-जाने में लोगों को हुई परेशानी

Jul 5, 2025 - 15:00
 0
झमाझम बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें:तापमान 33 डिग्री तक पहुंचा, आने-जाने में लोगों को हुई परेशानी
गाजीपुर में आज सुबह से आसमान में छाए बादलों के बीच दोपहर बाद जोरदार बारिश हुई। बारिश के कारण शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। गाजीपुर शहर के साथ दिलदारनगर, रेवतीपुर और भदौरा क्षेत्रों में भी तेज बारिश हुई। शहर के लंका और मिश्र बाजार आदि इलाकों में भी सड़कों पर पानी जमा हो गया। जल जमाव के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है। पहले 4 तस्वीरें देखिए... किसानों को मिलेगा फायदा अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। किसानों को इस बारिश से फायदा होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0