झांसी में डंपर ने पैदल महिला को रौंदा, VIDEO:सड़क पार करके घर जा रही थी, अगले पहिए ऊपर से निकले, हालत नाजुक

Aug 23, 2025 - 12:00
 0
झांसी में डंपर ने पैदल महिला को रौंदा, VIDEO:सड़क पार करके घर जा रही थी, अगले पहिए ऊपर से निकले, हालत नाजुक
झांसी में बेकाबू डंपर ने सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को रौंद दिया। अगले पहिए महिला के ऊपर से निकल गए। तब तक बहू रोते-चिल्लाते हुए आई और हाथ मारकर किसी तरह डंपर को रुकवाया। इससे महिला पिछले पहिए के नीचे आने से बच गई। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया है। जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी है। हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर डंपर को जब्त कर लिया है। पूरा मामला रक्सा थाना क्षेत्र के पुनावली रोड स्थित कल्ली टोरिया का है। गलत दिशा में जाकर महिला को रौंदा पुनावली रोड के कल्ली टोरिया निवासी कुसुमा अहिरवार (65) गृहिणी हैं। उनके भतीजे बृजेंद्र अहिरवार ने बताया- मेरी चाची कुसुमा अहिरवार शुक्रवार को सड़क पार करके पशुबाड़ा में जानवरों को चारा डालने के लिए गई थी। कुछ देर बाद वो पैदल घर आ रही थी। जब वे सड़क पार कर रही थी, तभी तेज गति में एक डंपर आया और गलत दिशा में जाकर चाची को रौंद दिया। टक्कर मारने के बाद डंपर के अगले पहिए चाची के ऊपर से निकल गए। यह देख आसपास के लोग दौड़े। कुसुमा की बहू व परिजन भी दौड़कर आ गए। बहू ने डंपर पर हाथ मारे और किसी तरह डंपर पर रुकवाया। तब तक चाची पिछले पहिए के पास पहुंच चुकी थी। मगर बहू ने समय पर डंपर को रुकवा लिया। इससे पिछले पहिए चाची के ऊपर से निकलने से बच गए। पुलिस को सूचना देकर बुलाया हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को डंपर के नीचे से निकलवाया। तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसे में कुसुमा के हाथ और पैर बुरी तरह से जख्मी हो गए। उनकी हालत बेहद नाजुक बनी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में वाहनों की तेज रफ्तार के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण से भी दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0