झांसी में रात को छा रही धुंध,दिन में खिली धूप:अगले तीन दिनों में और गिरेगा पारा, बढ़ेगी सर्दी

Dec 18, 2025 - 10:00
 0
झांसी में रात को छा रही धुंध,दिन में खिली धूप:अगले तीन दिनों में और गिरेगा पारा, बढ़ेगी सर्दी
झांसी में सर्दी और कोहरे का असर दिखने लगा है। गुरुवार को शहर में धुंध देखने को मिली। साथ ही सर्दी का प्रकोप देखने को मिला। चारों तरफ धुंध होने के चलते वाहन भी रेंगते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार झांसी का पारा आगामी तीन दिनों में और गिरेगा। साथ ही धुंध भी बढ़ी रहेगी। बता दें कि बीते एक सप्ताह से ग्रामीण इलाकों में फसल में लगाए जा रहे पानी के चलते कोहरा देखने को मिल रहा था। लेकिन अब शहरी क्षेत्र में भी कोहरे ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को झांसी शहर में सुबह 5 बजे की स्थिति ये थी कि 20 मीटर के बाद कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह स्टेशन और कृषि जाने वाले रास्ते पर चल रहे वाहन सभी लाइट ऑन कर चल रहे थे। IMD के अनुसार गुरुवार को झांसी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सुबह और रात में हो रही धुंध भले ही परेशान कर रही हो लेकिन, दिन में सुबह 9 बजे के बाद तेज धूप निकल रही है। ऐसे में लोगों को कुछ राहत भी मिल रही है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में झांसी का तापमान और गिरेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0