टेंडर प्रक्रिया में विवाद:जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाया जातिसूचक गालियों का आरोप

Jun 29, 2025 - 15:00
 0
टेंडर प्रक्रिया में विवाद:जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाया जातिसूचक गालियों का आरोप
महोबा जिला पंचायत कार्यालय में शनिवार को टेंडर प्रक्रिया के दौरान विवाद हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने ठेकेदारों पर टेंडर प्रक्रिया में बाधा डालने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ठेकेदार मोहित तिवारी अपने पिता महेश तिवारी और परिजनों के साथ टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने पहुंचे थे। टेंडर की मूल कॉपी जमा करते समय कर्मचारियों से विवाद हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि उनके विरोध करने पर उन्हें जातिगत अपशब्द कहे गए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। दूसरी तरफ, ठेकेदार महेश तिवारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अध्यक्ष टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी नहीं होने दे रहे हैं। पहले भी उन्हें टेंडर नहीं डालने दिया गया था। तिवारी के अनुसार, अध्यक्ष अपने पसंदीदा ठेकेदार को काम दिलाने का दबाव बनाते हैं। इससे राजस्व को नुकसान हो रहा है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। दोनों पक्ष भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं। पार्टी के पदाधिकारी इस मामले पर टिप्पणी करने से बच रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। सीओ और कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0