ट्यूबवेल पर नहाने को लेकर हुआ झगड़ा:दो पक्षों में हुई मारपीट, एक ही परिवार के 4 लोग हुए घायल

Jun 10, 2025 - 18:00
 0
ट्यूबवेल पर नहाने को लेकर हुआ झगड़ा:दो पक्षों में हुई मारपीट, एक ही परिवार के 4 लोग हुए घायल
उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के थाना नखासा क्षेत्र के जालम सराय गांव में ट्यूबवेल पर नहाने को लेकर विवाद हुआ। यह विवाद बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। घटना तब हुई जब कुछ बच्चे ट्यूबवेल पर नहाते समय गाली-गलौज कर रहे थे। फैसल और उनके परिवार के लोग बच्चों को समझाने गए। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। सभी घायलों का इलाज चल रहा है गांव के शाहरुख खान, कादिर, जफर, अलिया और रहबर ने अपने साथियों के साथ फैसल के परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में फैसल, उनके भाई मोहम्मद अली, रहीन और उनकी मां लतीफ जहां घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। नखासा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित फैसल ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0