ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मजदूर की मौत:महराजगंज में कोमल चौराहे के पास हुआ हादसा

Sep 30, 2025 - 12:00
 0
ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मजदूर की मौत:महराजगंज में कोमल चौराहे के पास हुआ हादसा
महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर सोमवार रात एक हादसा हो गया। कोमल चौराहे के पास स्थित शराब भट्टी के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरने से एक मजदूर की मृत्यु हो गई। यह घटना रात करीब पौने आठ बजे हुई। मृतक की पहचान कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़गो गांव निवासी गनपत के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सड़क निर्माण कार्य में लगे आधा दर्जन से अधिक मजदूर सवार थे, जो मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0