ठंड के कारण बलिया में स्कूल का समय बदला:कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय सुबह 10 से 3 बजे तक खुलेंगे

Dec 18, 2025 - 19:00
 0
ठंड के कारण बलिया में स्कूल का समय बदला:कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय सुबह 10 से 3 बजे तक खुलेंगे
बलिया में अत्यधिक ठंड के मद्देनजर कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने गुरुवार शाम करीब 6:15 बजे यह आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार, जनपद में पड़ रही ठंड, गलन और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए बलिया के कक्षा-01 से कक्षा-08 तक के समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों का संचालन 18 दिसंबर 2025 से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। बता दें कि बुधवार से ठंड में अचानक वृद्धि हुई है। गुरुवार को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, जिससे पूरे दिन ठंड और गलन बनी रही। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार चार किलोमीटर प्रति घंटे रही। छोटे बच्चों को अत्यधिक ठंड से बचाने के लिए विद्यालय संचालन के समय में यह बदलाव किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0