डंपर की टक्कर से मैनेजर की हुई थी मौत:बॉडी से पैर हो गया था अलग, हादसे में दंपती समेत 4 हुए थे घायल

May 24, 2025 - 21:00
 0
डंपर की टक्कर से मैनेजर की हुई थी मौत:बॉडी से पैर हो गया था अलग, हादसे में दंपती समेत 4 हुए थे घायल
संभल में शुक्रवार देर रात एक डंपर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी थी। हादसे में बागपत निवासी अजीत की मौत हो गई। वह चौधरी सराय में एक कपड़े की दुकान पर मैनेजर था। शनिवार को मृतक की शिनाख्त हो पाई। घटना कोतवाली संभल क्षेत्र की चौधरी सराय पुलिस चौकी से 20 कदम की दूरी पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुई। अजीत खाना खाने के बाद टहल रहा था। डंपर ने उसे 5 मीटर तक घसीटा। इस दौरान उसके शरीर से पैर अलग हो गए। हादसे में एक स्विफ्ट कार भी डंपर की चपेट में आई। कार में हजरतनगर गढ़ी के मोहम्मद नाजिम थे। उनके साथ मुरादाबाद के नाजिम अपनी पत्नी मरियम के साथ सवार थे। कार में 6 वर्षीय उवैद रजा और 1 वर्षीय हया फात्मा भी थे। सभी हयातनगर स्थित ससुराल से घर लौट रहे थे। मंडी किशनदास सराय निवासी मोहम्मद शमशाद भी इस हादसे में घायल हुए। IPS आलोक भाटी के अनुसार हादसे में कुल 4 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने डंपर और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक अजीत का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उनका परिवार बागपत के ढिकौली गांव में रहता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0