डीजे के गाने को लेकर बाराती और घराती में मारपीट:चार लोग घायल, दूसरे दिन मंदिर में हुई शादी
May 5, 2025 - 23:00
0
मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के गांव नगला कोठी में एक शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चले। जिसमें चार बाराती घायल हो गए। फिरोजाबाद के अकबरपुर निवासी गौरव राठौर की बारात नगला कोठी में कीर्ति के यहां आई थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक चल रहा था। दूल्हा हंसकार पर बैठकर दुल्हन के घर पहुंचा। लेकिन डीजे पर गाने को लेकर घराती और बाराती भिड़ गए। मारपीट के बाद दूल्हा बिना शादी किए ही रात में बारात लेकर पड़ोसी गांव के रिश्तेदार के यहां चला गया। मामला थाने तक पहुंचा। अगले दिन दोनों पक्षों की पंचायत हुई। बारातियों ने गांव जाने से मना कर दिया। फिर तय हुआ कि शादी कस्बे के मंदिर में होगी। दोनों पक्षों के कुछ लोग मंदिर पहुंचे। वहां दूल्हा-दुल्हन ने जयमाला पहनी और भोले के मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई। शाम को दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर अकबरपुर के लिए रवाना हो गया। यह घटना पहले से तनावपूर्ण स्थिति का नतीजा थी। लगुन चढ़ाने के समय वधू पक्ष और वर पक्ष में विवाद हुआ था। उस समय बर पक्ष भारी पड़ा था। वधू पक्ष ने बारात में आने पर सबक सिखाने की धमकी दी थी। इसके बाद दरवाजे पर पहुंची बारात को सबक सिखाने के लिए वधू पक्ष के अन्य परिवार वालों ने बारातियों से विवाद कर उनकी लाठी डंडों से रात पिटाई की थी। जिसमें बाराती चार लोग घायल हुए थे। इसके बाद डर के कारण बाराती रात में ही बिना दुल्हन के गांव छोड़कर भाग गए थे। वहीं वधू पक्ष का कहना था वर पक्ष से उनका कोई विवाद नहीं था। केवल उनकी लड़की की शादी बिगाड़ने के लिए ऐसा माहौल बनाया गया था।
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.