ताजमहल में शिव तांडव मंत्र पढ़ा:बाल विदुषी बोलीं- ये तेजोमहालय है; 11 की उम्र में सुना चुकी हैं 35 कथाएं

Nov 4, 2025 - 19:00
 0
ताजमहल में शिव तांडव मंत्र पढ़ा:बाल विदुषी बोलीं- ये तेजोमहालय है; 11 की उम्र में सुना चुकी हैं 35 कथाएं
आगरा में ताजमहल के अंदर कथावाचिका बाल विदुषी लक्ष्मी ने शिव तांडव मंत्र का पाठ किया। 1 मिनट 10 सेकेंड का सामने आया वीडियो 31 अक्टूबर से पहले का है। लेकिन, मंगलवार को इसे बाल विदुषी लक्ष्मी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। बाल विदुषी ने कहा- यह कैसा मकबरा है, जिसमें कमल के फूल बने हैं। पास में नदी है। 31 अक्टूबर को द ताज स्टोरी फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म में मुख्य किरदार परेश रावल ने निभाया है। इसमें इस ताजमहल की सच्चाई बताई गई है। ये ताजमहल नहीं, तेजोमहालय है। भोलेनाथ की ऐसी कृपा हुई कि मैं जीवन में पहली बार तेजोमहालय के दर्शन करने आई। जल्द पता चलेगा कि ये तेजोमहालय है इसके बाद बाल विदुषी कहती हैं- जल्द से जल्द सभी को ये पता चल जाएगा कि ये ताजमहल नहीं, तेजोमहालय है... हर-हर महादेव। वीडियो पोस्ट करने के साथ बाल विदुषी लक्ष्मी ने लिखा- आप सभी लोग ज्यादा से ज्यादा 'द ताज स्टोरी' फिल्म देखें। अपने इतिहास को जानें। वर्तमान में जो ताजमहल है, वो तेजोमहालय था। इसकी सच्चाई सामने एक दिन जरूर सामने आएगी। बीते दिन अपने जन्मदिन पर जीवन में पहली बार मैं ताजमहल तेजोमहालय गई थी। स्वास्थ्य खराब होने की वजह से ये वीडियो अपलोड नहीं कर पाई। अब मेरी आप सभी से यह अपील है कि इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा देखें और हिट कराएं। जानिए लोग क्या कहते हैं बाल विदुषी ने कहा था- पोस्टर लगाएं, गांव में मुसलमानों का प्रवेश वर्जित बाल विदुषी लक्ष्मी कथावाचिका हैं। उनका दावा है कि 11 साल की उम्र तक वो 35 से ज्यादा श्रीमद्भागवत कथाएं कर चुकी थीं। अभी महीनेभर पहले आगरा के शमशाबाद में उन्होंने कथा के दौरान बड़ा बयान दिया था। कहा था- हर गांव के बाहर बोर्ड लगाना चाहिए। जिस पर लिखा हो कि यहां मुसलमानों का प्रवेश वर्जित है। उन्होंने ये भी कहा था कि मुसलमान व्यापार में हिंदू देवी-देवताओं के नाम का इस्तेमाल करते हैं। खाने-पीने की चीजों में अशुद्धता डालकर हिंदुओं का धर्म भ्रष्ट करते हैं। उनकी कथा में श्रद्धालुओं ने आई लव महादेव के पोस्टर लहराए थे। श्रद्धालुओं ने हाथों में आई लव कृष्ण, आई लव योगी, आई लव बुलडोजर के पोस्टर भी पकड़े थे। ताजमहल में धार्मिक पाठ, अनुष्ठान की अनुमति नहीं बता दें, ताजमहल परिसर में किसी भी तरह के धार्मिक पाठ, अनुष्ठान आदि की इजाजत नहीं है। किसी भी तरह का प्रचार प्रतिबंधित है। यहां धार्मिक वेशभूषा जैसे टोपी, कुछ लिखे अंगवस्त्र और किसी भी जगह की वेशभूषा पर रोक है। इसके बावजूद कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। पहले भी यहां रामनामी और मॉडल्स के गायत्री मंत्र लिखे दुपट्टे उतरवाने के मामले में काफी विवाद हो चुका है। पिछले दिनों एक युवक का नमाज पढ़ते का भी वीडियो सामने आया था। इसके बाद हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई थी। 3 नवंबर को अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर भगवा कपड़ों में ताजमहल देखने पहुंची थीं। मीरा बोलीं- ताजमहल में टोपी जा सकती है, तो भगवा क्यों नहीं अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने अपने साथियों के साथ 3 नवंबर को भगवा कपड़ों में ताजमहल देखा। इससे पहले उन्हें रोकने की कोशिश की गई। ASI और पुलिस के साथ तीखी तकरार हुई। मीरा राठौर ने कहा- जब वर्ग विशेष के लोग टोपी लगाकर ताजमहल के अंदर जा सकता है, तो हम सनातनी भगवा कपड़े और केसरिया दुपट्‌टा पहनकर तेजोमहालय के दर्शन क्यों नहीं कर सकते? लगभग एक घंटे की तकरार के बाद सुरक्षाकर्मियों के साथ हिंदू महासभा के सदस्यों को ताजमहल देखने दिया गया था। सालभर पहले भी दो विवाद हुए, उन्हें जानिए- 1.) ताजमहल में घुसकर 2 युवकों ने मकबरे पर गंगाजल चढ़ाया, दावा-ये तेजोमहालय शिव मंदिर आगरा के ताजमहल में घुसकर दो युवकों ने मुख्य मकबरे पर ऊपर से जल चढ़ाया। दीवार पर ओम का स्टीकर भी चिपकाया। युवकों ने दावा किया कि वे बोतल में गंगाजल लेकर गए थे। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया, जिसमें वे कहते हैं कि अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच गए हैं। हर-हर महादेव। पूरी खबर पढ़ें 2.) कांवड़ लेकर ताजमहल पहुंची महिला शिवभक्त, बोली- मुझे सपना आया कि यहां मंदिर है सावन के दूसरे सोमवार पर आगरा में एक महिला कांवड़ लेकर ताजमहल के गेट पर पहुंच गई। महिला का दावा है कि उसे ताजमहल में गंगा जल चढ़ाना है। ताजमहल में भगवान शिव का मंदिर है। ताज महल की सुरक्षा में लगे जवानों ने महिला को बैरियर पर रोक दिया। पूरी खबर पढ़ें ताजमहल को लेकर कब-कब विवाद हुए, उन्हें जानिए- अब ताजमहल पर कोर्ट में चल रहे विवाद की बात केस 1. कोर्ट में दावा- शाहजहां ने जयसिंह से धोखे से ये भवन हड़पा योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने 23 जुलाई, 2024 को आगरा कोर्ट में वाद दाखिल किया था। इसकी सुनवाई लगातार चल रही है। उन्होंने अपने वकीलों शिव आधार सिंह तोमर और झम्मन सिंह रघुवंशी के जरिए यह दावा किया कि ताजमहल वास्तव में तेजोमहालय शिव मंदिर है। इस मामले में ASI के अधीक्षण पुरातत्वविद् और भारत सरकार को प्रतिवादी बनाया गया है। कुंवर अजय तोमर का कहना है कि यह मंदिर राजा परमार्दिदेव ने 1155 से 1212 ईस्वी के बीच बनवाया था। बाद में राजा मानसिंह और जयसिंह ने इसे अपना महल बनाया और शिव मंदिर को सुरक्षित रखा। आरोप है कि शाहजहां ने जयसिंह से धोखे से यह भवन हड़प लिया और इसके बाद कहानी गढ़ी गई कि यहां मुमताज की कब्र है। कुंवर अजय तोमर का कहना है कि ताजमहल वास्तव में तेजोमहालय शिव मंदिर है, जो करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। केस 2. आगरा कोर्ट में शिव मंदिर होने का दावा योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट की ओर से ताजमहल को तेजोमहालय शिव मंदिर होने का वाद आगरा न्यायालय में दायर है। इसमें ताजमहल को भगवान शिव का मंदिर तेजोमहालय बताया गया है। सचिव संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, महानिदेशक एएसआई, अधीक्षण पुरातत्वविद एएसआई आगरा सर्किल और महानिदेशक उत्तर प्रदेश पर्यटन को प्रतिवादी बनाया गया है। इसकी सुनवाई 27 नवंबर को होनी है। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए- प्रयागराज में किन्नरों ने तलवारें लहराईं, ममता कुलकर्णी से नाराज टीना मां ने नया अखाड़ा बनाया किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर टीना मां अब 'सनातनी किन्नर अखाड़े' की आचार्य महामंडलेश्वर बन गईं हैं। चर्चा है कि ममता कुलकर्णी के किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से वह नाराज चल रही थीं। पढ़ें पूरी खबर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0