तेज रफ्तार बाइक ने ली किसान की जान:खेत में काम करने जा रहे थे, सड़क पार करते समय टक्कर मारी

May 9, 2025 - 14:00
 0
तेज रफ्तार बाइक ने ली किसान की जान:खेत में काम करने जा रहे थे, सड़क पार करते समय टक्कर मारी
उन्नाव के थाना बारा सागवर क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय किसान की मौत हो गई। पारौली हरचंद गांव के रहने वाले कृष पाल सिंह शुक्रवार सुबह अपने खेत की ओर जा रहे थे। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कृष पाल सिंह को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। खेती से चल रहा था परिवार मृतक कृष पाल सिंह खेतीबाड़ी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। वे अपने परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। बारा सागवर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोटरसाइकिल सवार घटनास्थल से फरार हो गया। चश्मदीदों के अनुसार बाइक सवार तेज गति से आ रहा था। पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने परिजनों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0