दरी में डूबने से व्यक्ति की मौत:चंदौली में बिहार से घूमने आए व्यक्ति की नहाते समय हुआ हादसा

Jul 9, 2025 - 21:00
 0
दरी में डूबने से व्यक्ति की मौत:चंदौली में बिहार से घूमने आए व्यक्ति की नहाते समय हुआ हादसा
चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में स्थित राजदरी देवदरी चन्द्रप्रभा बांध में एक दुखद घटना सामने आई। बिहार के कैमूर जिले से घूमने आए 50 वर्षीय प्रभात सिंह की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। प्रभात सिंह बिहार के खामीदौरा थाना दुर्गावती के रहने वाले थे। वह अपने साथियों के साथ राजदारी देवदारी झरने में नहा रहे थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। घटना की सूचना मिलते ही नौगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। नौगढ़ थाना प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0