दिल्ली ब्लास्ट की जांच 3 एंगल पर कर रही पुलिस:कार में मौजूद डॉ. उमर ने दोपहर 3.10 से शाम 6.22 तक क्या किया?

Nov 11, 2025 - 17:00
 0
दिल्ली ब्लास्ट की जांच 3 एंगल पर कर रही पुलिस:कार में मौजूद डॉ. उमर ने दोपहर 3.10 से शाम 6.22 तक क्या किया?
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर की शाम 6.52 बजे कार में ब्लास्ट हुआ। घटना में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 2 महिलाएं शामिल हैं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक पुलिस को शुरुआती जांच से पता चला है कि विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया था। अब पुलिस इस धमाके की जांच 3 एंगल से कर रही है। पहला एंगल जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि संदिग्ध, डॉ. उमर, दोपहर 3:19 बजे से शाम 6:22 बजे के बीच क्या कर रहा था, खासकर क्या वह गाड़ी के पास रुका था, किसी से मिला था, या हुंडई i20 के संबंध में इलाके की टोह ली थी। क्या विस्फोट से पहले वह व्यस्त समय में आस-पास की सड़कों पर भीड़ जमा होने का इंतजार कर रहा था। दूसरा एंगल फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों के इर्द-गिर्द घूमता है, जिनके नाम जांच के दौरान सामने आए हैं। पुलिस इस संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े सक्रिय और निष्क्रिय सदस्यों की संख्या की जांच कर रही है, जिसके स्लीपर सेल से जुड़े होने का अनुमान है। यह भी पता लगाने की कोशिश जारी है कि क्या उमर, मुजम्मिल या आदिल ने दिल्ली में रेकी की थी या इसके लिए किसी और पर निर्भर थे। तीसरा एंगल विस्फोट की प्रकृति से जुड़ा है। दिल्ली में हुए पिछले विस्फोटों के उलट पुलिस को लाल किले के पास हादसे वाली जगह से कील, ब्लेड, छर्रे जैसा कोई टुकड़ा नहीं मिला है। पुलिस इस बात से हैरान है कि विस्फोट से इतना बड़ा नुकसान कैसे हुआ, आस-पास के वाहन चकनाचूर हो गए, जबकि इतने बड़े ब्लास्ट के बाद कोई गड्ढा या निशान नहीं बचा। गृह मंत्रालय ने ब्लास्ट की जांच NIA को सौंपी वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ब्लास्ट की जांच नेशनल इंवेस्टिेगेशन एजेंसी (NIA) को सौंपी है। साथ ही ब्लास्ट को लेकर गृह मंत्रालय की थोड़ी देर में बैठक होनी है। इसमें सभी जांच एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल होंगे। सुबह 11 बजे गृह मंत्री अमित शाह के घर पर एक बैठक हुई थी, जिसमें IB, NIA समेत जम्मू कश्मीर पुलिस के DGP भी शामिल हुए थे। 2 ग्राफिक के जरिए समझिए ब्लास्ट कैसे हुआ... अब तक की जांच में क्या सामने आया... ब्लास्ट में जिस सफेद i20 कार का इस्तेमाल हुआ, उसका एक CCTV फुटेज मंगलवार को सामने आया। मेट्रो स्टेशन की पार्किंग से निकल रही कार में काला मास्क पहने एक शख्स बैठा दिखाई दिया। उसका नाम डॉ. मो. उमर नबी बताया जा रहा है। ये पुलवामा का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उमर ने विस्फोटकों के साथ खुद को उड़ा लिया। उसके DNA टेस्ट के लिए कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में उसकी मां और दो भाई को हिरासत में लिया है। इधर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलवामा से एक और डॉक्टर को हिरासत में लिया है। डॉ. सज्जाद को, उमर का दोस्त बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें... उमर कार में ढाई घंटे बैठा रहा, एक पल के लिए नहीं उतरा हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली की सुनहरी मस्जिद तक, कार का 11 घंटे का रूट मैप लाल किला 13 नवंबर तक बंद, मेट्रो स्टेशन के 2 गेट भी बंद किए लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद लाल किला को पर्यटकों के लिए 13 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और 4 नंबर गेट को बंद कर दिया गया है। ब्लास्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज, दरियागंज और आसपास के इलाकों के होटलों में रात भर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने सभी होटलों के विजिटर रजिस्टरों की जांच की। तलाशी के दौरान पुलिस को चार लोगों पर शक हुआ। ....................................... दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... दिल्ली ब्लास्ट में बिहार के युवक की मौत: कैब चलाता था पंकज, रिश्तेदार को स्टेशन छोड़ने गया था; धमाके के बाद बिहार में हाई अलर्ट दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास हुए धमाके में बिहार के एक युवक की मौत हो गई। युवक का नाम पंकज सहनी है, जो समस्तीपुर का रहने वाला है। 22 साल का पंकज सहनी दिल्ली में कैब चलाता था। कि पंकज कैब से अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने जा रहा था, इसी दौरान ब्लास्ट में उसकी जान चली गई। पूरी खबर पढ़ें... उत्तर प्रदेश के 5 लोगों की दिल्ली ब्लास्ट में मौत: इनमें 2 दोस्त, रिसीव करने मेट्रो गया था; अमरोहा में शव रखकर प्रदर्शन दिल्ली कार ब्लास्ट में यूपी से मरने वालों की संख्या 5 पहुंच गई है। 3 लोग घायल हैं। 2 शवों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। अमरोहा के रहने वाले अशोक सिंह और लोकेश अग्रवाल की ब्लास्ट में जान गई है। दोनों दोस्त थे। अशोक दिल्ली परिवहन निगम में नौकरी करते थे, जबकि लोकेश खाद कारोबारी थे। पूरी खबर पढ़ें...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0