दीवार गिरने से दंपती की मौत:आंधी-तूफान में कच्चे मकान की दीवार ढही, सुबह परिजनों को हुई जानकारी

May 22, 2025 - 18:00
 0
दीवार गिरने से दंपती की मौत:आंधी-तूफान में कच्चे मकान की दीवार ढही, सुबह परिजनों को हुई जानकारी
फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के कोटिया गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। गजीखेड़ा निवासी 66 वर्षीय बद्री और उनकी 63 वर्षीय पत्नी शीलावती की मलबे में दबकर मौत हो गई। रात करीब 3 बजे आई तेज आंधी और बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार गिर गई। दंपती उस समय घर में सो रहे थे। सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतक के बड़े पुत्र विनोद ने बताया कि उनके चार भाई प्रमोद, मनोज, राजकुमार और एक बहन मैना देवी हैं। राजस्व विभाग को दी जानकारी सभी भाई अलग-अलग घरों में रहते हैं। माता-पिता अकेले इस घर में रहते थे। थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजस्व विभाग को भी घटना की सूचना दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0