दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत:उपले लेने गई थी, परिवार का खेती पर निर्भर गुजारा

Aug 7, 2025 - 15:00
 0
दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत:उपले लेने गई थी, परिवार का खेती पर निर्भर गुजारा
जालौन के आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा गांव में बुधवार शाम एक दुखद घटना घटी। 64 वर्षीय देवरती देवी पशुबाड़े में उपले लेने गई थीं। इसी दौरान अचानक पास की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। देवरती दीवार के मलबे में दब गईं। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत मलबा हटाकर देवरती को बाहर निकाला। घायल अवस्था में उन्हें पहले सीएचसी कालपी ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान ही देवरती की मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। मृतका के पति मिठाई लाल किसान हैं। उनके पास लगभग पांच बीघा कृषि भूमि है। परिवार का गुजारा इसी खेती पर निर्भर है। देवरती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में भी शोक का माहौल है। देवरती सभी की मदद करने वाली और व्यवहार कुशल महिला मानी जाती थीं। तहसीलदार कालपी अनुभव तिवारी ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिल गई है। संबंधित लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद शासन की ओर से नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0