दूसरी शादी का विरोध करने पर दो पक्ष भिड़े:मारपीट में 4 घायल; पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया

Jun 3, 2025 - 00:00
 0
दूसरी शादी का विरोध करने पर दो पक्ष भिड़े:मारपीट में 4 घायल; पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया
मेरठ के लिसाड़ी गेट चौराहे पर सोमवार रात को पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। साजिद द्वारा दूसरी शादी करने के विरोध में दोनों पक्षों में झड़प हो गई। साजिद अपने एक दर्जन साथियों के साथ अपनी पहली पत्नी शगुफ्ता के भाई आसिफ की कपड़े की दुकान पर पहुंचा। घटना की जड़ में 7 साल पहले सोहराब गेट निवासी शगुफ्ता की साजिद से हुई शादी है। दो साल पहले पति-पत्नी में विवाद के बाद शगुफ्ता मायके चली गई। तीन दिन पहले साजिद ने दूसरी शादी कर ली। इस बात का पता चलने पर शगुफ्ता के परिवार ने विरोध किया और साजिद के पिता चांद को थप्पड़ मार दिया। इसी रंजिश में साजिद ने अपने साथियों के साथ आसिफ की दुकान में तोड़फोड़ की। दोनों पक्षों में धारदार हथियारों से हमला और पथराव हुआ। इस दौरान चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीर अपने वाहन छोड़कर भागे और मार्केट बंद हो गया। सूचना पाकर लिसाड़ी गेट और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। झड़प में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0