देवरिया में अवैध शराब का भंडाफोड़:दो ईंट भट्ठों से 90 लीटर कच्ची शराब और 400 किलो लहन जब्त, 5 गिरफ्तार

Sep 10, 2025 - 18:00
 0
देवरिया में अवैध शराब का भंडाफोड़:दो ईंट भट्ठों से 90 लीटर कच्ची शराब और 400 किलो लहन जब्त, 5 गिरफ्तार
देवरिया में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने दो ईंट भट्ठों पर छापेमारी की। इस दौरान 90 लीटर कच्ची शराब और 400 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। आबकारी निरीक्षक सदर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पहली कार्रवाई पांडेयपुर के एमएमटी मार्का ईंट भट्ठे पर की गई। यहां से 45 लीटर अवैध कच्ची शराब और 200 किलोग्राम लहन बरामद हुआ। टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। भट्ठा मालिक रामा त्रिपाठी और मुंशी राम इकबाल फरार हो गए। बरामद लहन को मौके पर नष्ट कर दिया ग दूसरी कार्रवाई तरकुलवा थाना क्षेत्र के वृंदावन स्थित एसकेडी मार्का ईंट भट्ठे पर की गई। यहां से 45 लीटर कच्ची शराब और 200 किलोग्राम लहन मिला। टीम ने मुंशी बहादुर और मजदूर बिरसा उरांव व मनीष उरांव को गिरफ्तार किया। भट्ठा मालिक संजय दुबे मौके से फरार हो गया। सभी गिरफ्तार और फरार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61(2)/49 व 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद लहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0