देवरिया में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन:अजय राय पर दर्ज मुकदमे को लेकर नाराजगी, वापस लेने की मांग

Jul 14, 2025 - 18:00
 0
देवरिया में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन:अजय राय पर दर्ज मुकदमे को लेकर नाराजगी, वापस लेने की मांग
देवरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर वाराणसी के सिगरा थाने में दर्ज मुकदमे के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार गंगाराम को सौंपा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से मुकदमा वापस लेने की मांग की। मल्ल ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं पर पुलिस का दुरुपयोग कर फर्जी मुकदमे दर्ज करवा रही है। वाराणसी के सिगरा थाने में दर्ज है मुकदमा 10 जुलाई को वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलभराव, सीवर जाम, रोपवे निर्माण में अनियमितता और कांवर यात्रियों की समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली थी। इसके बाद सिगरा थाने में अजय राय समेत 10 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि काशी में जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता की आवाज उठाना उनका संवैधानिक कर्तव्य है। प्रदर्शन में जयदीप त्रिपाठी, वरुण राय, अरविंद शाही, सुभाष राय, नौशाद खान, संजीव मिश्रा, शिव शंकर सिंह, रेहाना खातून, आलोक त्रिपाठी, विशाल पाठक, रीता देवी और विनय मिश्रा सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0