देवरिया में चोरी की भैंस बरामद:41 हजार में बेची गई थी, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jun 3, 2025 - 00:00
 0
देवरिया में चोरी की भैंस बरामद:41 हजार में बेची गई थी, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र में चोरी गई भैंस को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सरौरा तिवारी के रहने वाले त्रिभुवन राजभर की भैंस 26 मई की रात को चोरी हो गई थी। पीड़ित ने सुरौली पुलिस को नामजद शिकायत दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि बिट्टू यादव ने भैंस चोरी कर खुर्शीद अहमद को 41 हजार रुपये में बेच दी थी। पुलिस ने बिट्टू यादव और खुर्शीद अहमद को उनके घरों से गिरफ्तार किया। खुर्शीद की निशानदेही पर कोल्हुआ के पास एक बगीचे से चोरी की भैंस बरामद की गई। सोमवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0